छपिया विकास खंड में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में पंचायत सचिवों ने अपना अपना डोंगल सहायक विकास अधिकारी को सौंपा

*गोंडा*
गोंडा जिले के अंतर्गत विकासखंड छपिया में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में पंचायत सचिव ने आज सोमवार को विकास खण्ड मुख्यालय पर सामूहिक रूप से 13 ग्राम पंचायतों के सचिवों ने रोष प्रकट करते हुए अपना डोगल सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत छपिया हरि ओम पाल को सौंप दिया । ग्राम पंचायत सचिवों का कहना है की ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या फील्ड में लगातार भ्रमण तथा तकनीकी कारणों के कारण ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना व्यावहारिक रूप से कठिन है इसी मांग को लेकर आज सोमवार को संगठन से जुड़े सभी पंचायत सचिव ने अपने-अपने डोंगल को सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत हरिओम पाल को सौंप दिया है सचिवों का कहना है कि कई बार मनरेगा कार्यो के सत्यापन आवास सर्वे पंचायत बैठकों में जनसुनवाई जैसे कार्यों को लेकर मुख्यालय से दूर रहना पड़ता है ऐसे में मोबाइल एप आधारित ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य किए जाने से उपस्थित काटे जाने और वेतन प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी ।संजय जयसवाल, राम मोहन वर्मा, दिनेश कुमार प्रजापति, लाल जी वर्मा, विजय कुमार, सचिन, नीलम रानी, अरविन्द यादव आदि विकास खण्ड के 13 ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने-अपने डोंगल ए डी ओ पंचायत को सौंप कर कार्य से विरक्त हो गए हैं जिससे विकास खण्ड 87 ग्राम पंचायतों का कार्य आज बाधित हो गए हैं



