अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण अफ्रीका में निर्माणाधीन इमारत गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त, 1 की मौत।

दक्षिण अफ्रीका में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत पास स्थित मंदिर पर गिर गई, जिससे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग मलबे में फंस गए। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन एजेंसियों के अनुसार कुछ फंसे लोग मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह निर्माण बिना स्वीकृत भवन योजना के किया जा रहा था। मौके पर बचाव कार्य जारी है।



