सी.आर. पाटिल ने ‘जल शक्ति हैकाथॉन 2025’ और ‘भारत-WIN पोर्टल’ लॉन्च किया।

दिसंबर 2025 में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में ‘जल शक्ति हैकाथॉन 2025’ और ‘भारत-वॉटर इनोवेशन नेटवर्क (WIN) पोर्टल’ का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य जल क्षेत्र में तकनीकी नवाचार बढ़ाना है।
सी.आर. पाटिल ने ‘वॉटर विज़न @2047’ पर जोर देते हुए बताया कि यह हैकाथॉन भारत के वैज्ञानिक तथा तकनीकी क्षमता को एकजुट कर जल सुरक्षा, जल संरक्षण और तकनीकी-आधारित समाधान विकसित करने का राष्ट्रीय आंदोलन है। यह पहल Whole-of-Government और जनभागीदारी मॉडल पर आधारित है।
हैकाथॉन को भारत-WIN पोर्टल पर होस्ट किया गया है, जो जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (DoWR, RD&GR), जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख पहल है। यह जमीनी स्तर की चुनौतियों—जल संरक्षण, पारंपरिक जल प्रथाओं का पुनर्जीवन, बाढ़ व सूखा प्रबंधन—के लिए व्यावहारिक और स्केलेबल समाधान खोजने पर केंद्रित है।
DoWR, RD&GR चयनित नवाचारों को ‘जल क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम’ के तहत वित्तीय सहायता देगा। विजेताओं को प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट के लिए ₹1 लाख की ग्रांट प्रदान की जाएगी। NIH रूड़की को परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है, जो प्रस्तावों का मूल्यांकन और स्वीकृति प्रक्रिया में सहायता करेगी।



