रांची के धुर्वा में तालाब से मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

धुर्वा थाना क्षेत्र में आज सुबह तालाब से अज्ञात युवक का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. जैसे ही लोगों ने पानी में तैरता शव देखा, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया हैं. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैंधुर्वा थाना क्षेत्र में तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद
धुर्वा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक तालाब से अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने तालाब में एक शव को तैरते हुए देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान की पुष्टि होने का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।



