POLITICS

वेंटिलेटर पर हैं खालिदा जिया, PM मोदी ने जताई चिंता; अब BNP ने किया रिप्लाई

बीएनपी उपाध्यक्ष एडवोकेट अहमद आजम खान के हवाले से बताया कि जिया की हालत बिगड़ गई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘उनकी (खालिदा जिया) हालत बहुत खराब है। पूरे देश से प्रार्थना करने का अनुरोध करने के अलावा और कुछ नहीं किया जा सकता।

BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रियादा किया है। दरअसल, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया वेंटिलेटर पर हैं और पीएम मोदी ने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की थी। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा जताया था। इसके अलावा कई अन्य देशों ने भी जिया के स्वास्थ्य पर चिंता जताई है।

बीएनपी ने लिखा, ‘बीएनपी चेयरपर्सन खालिदा जिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हैं। बीएनपी इस कामना के लिए और समर्थन के लिए तैयार रहने का धन्यवाद करती है।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिया की तबीयत बीते कुछ दिनों से ज्यादा बिगड़ गई है। अस्पताल में भर्ती होने के चार दिन बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया था। तब से वह वेंटिलेटर पर हैं। उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर काम कर रहे हैं। बीएनपी नेताओं का कहना है कि जिया की हालत बहुत नाजुक है।

क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लिखा था, ‘बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर बहुत चिंतित हूं, जिन्होंने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हमारी प्रार्थनाएं। भारत हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।’

80 साल की जिया को 23 नवंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत थी, जिससे उनके हृदय और फेफड़े प्रभावित हुए।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button