अंतरराष्ट्रीय

इमरान खान को लेकर चल रही अटकलों पर पाकिस्‍तान सरकार ने तोड़ी चुप्‍पी, बताया पूर्व PM का हाल, जेल प्रशासन का भी आया बयान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इमरान खान को जेल के अंदर फाइव स्टार सुविधाएं मौजूद हैं। उन्हें फाइव स्टार होटलों जैसा खाना दिया जाता है और उन्हें पूरा आराम मिल रहा है। जबकि उनके समर्थकों की तरफ से बार बार आरोप लगाया जाता रहा है, कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

इस्लामाबाद: इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में फैली अफवाहों को लेकर रावलपिंडी स्थिति आदियाला जेल प्रशासन ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। जेल प्रशासन ने कहा है कि इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं और जेल में ही हैं। जेल प्रशासन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इमरान खान को खराब स्वास्थ्य की वजह से कहीं और शिफ्ट कर दिया गया है। जियो न्यूज के मुताबिक, रावलपिंडी जेल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि “अदियाला जेल से उनके ट्रांसफर की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पूरा मेडिकल अटेंशन मिल रहा है।”

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button