गोंडा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में मूक-बधिर व्यक्तियों के वाहनों को प्राथमिकता दिलाए जाने हेतु अम्बेडकर चौराहे पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान संचालित

*गोंडा*

गोंडा जिले में पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में यातायात माह (नवंबर) के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश सिंह व टीएसआई जगदम्बा गुप्ता द्वारा अम्बेडकर चैराहा, गोण्डा पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया गया, जिसके तहत मूक-बधिर व्यक्तियों के वाहनों को प्राथमिकता से रास्ता देने के संबंध में आमजन, वाहन चालकों एवं राहगीरों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान मूक-बधिर व्यक्तियों के वाहनों पर उनकी पहचान व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष लोगो लगाए गए तथा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम और पम्पलेट वितरण के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों, वाहन संचालन में सावधानी, विशेष श्रेणी के व्यक्तियों को वरीयता देने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड एवं गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की सलाह देते हुए सड़क सुरक्षा को सामूहिक दायित्व बताते हुए सहयोग की अपील की गई।

01. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन अथवा इयरफोन का प्रयोग न करें।

02. नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना पूर्णतः वर्जित है।

03. दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठी सवारी दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

04. चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है।

05. निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाना व निर्धारित गति सीमा से अधिक वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है।

06. दायें-बायें मुड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें।

06. दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठाएं।

07. वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें।

08. वाहनों के आगे एवं पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाना आवश्यक है।

09. एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड वाहनों को जाने हेतु पहले रास्ता प्रदान करें।

10. नशे अथवा मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं।

11. सड़क पर वाहन चलाते समय स्टंट न करें।

12. सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्तियों की मदद करें एवं 112 डायल कर सूचना दे ।गोंडायातायात माह नवम्बर वर्ष 2025 पुलिस अधीक्षक गोंडा & यातायात पुलिस गोंडा

मूक एवं बधिर चालकों हेतु “कान के प्रतीक चिन्ह योजना” रैली में यातायात सड़क वाहन चलो

मूक-बधिर चालकों की बाइक पर लगवाए स्टिकर

गोंडा

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस की ओर से रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस कार्यालय के सामने मूक-बधिर युवकों की बाइक पर ‘Driver is deaf’ लिखा विशेष रेडियम स्टिकर लगाया गया। गोंडा प्रभारी निरीक्षक यातायात जी क्षेत्राधिकारी यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक ,पुलिस अधीक्षक ने स्टीकर लगाने के बाद मूक-बधिर चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मूक-बधिर बाइक चालक को अपनी बाइक पर विशेष स्टिकर अवश्य लगाना चाहिए। इस स्टिकर का उद्देश्य अन्य वाहन चालकों, विशेषकर आपातकालीन सेवाओं या पुलिस को यह बताना होता है कि चालक सुन या बोल नहीं सकता है, ताकि वह मौखिक जनपद गोंडा के सभी थानाध्यक्ष आदेशों का कार्यवाही करना पर स्थिति को समझ सकें। कहा कि स्टिकर में अक्सर श्रवणबाधित/ मूक-बधिर का अंतरराष्ट्रीय प्रतीक होता है, जिसमें एक कान के ऊपर एक विकर्ण रेखा होती है। स्टिकर रिफ्लेक्टिव सामग्री से बना होता है, ताकि कम रोशनी या रात में भी आसानी से दिखाई दे सके। इस दौरान मूक-बधिर चालकों, कान के प्रतीक चिन्ह योजना व सड़क सुरक्षा जागरूक सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम # दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 टीम कार्यक्रम मे वाहन चालकों मूक बधिर मोटरसाईकिल & अध्यक्ष वसीम खान, महासचिव राहुलदेव त्रिपाठी, दुर्गेश नारायण मिश्रा आदि बधिर लोंग मौजूद रहे

“अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था द्वारा बधिर चालकों की सड़क-सुरक्षा एवं यातायात नियम जागरूकता अभियान में पुलिस-प्रशासन के सहयोग हेतु #SPगोडा को प्रतीक चिन्ह भेंट”

यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा नवंबर माह में संचालित राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा एवं जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत “बधिर चालकों के कान के प्रतीक चिन्ह” योजना के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था द्वारा चलाए जा रहे बधिर चालकों की सड़क-सुरक्षा एवं यातायात नियम जागरूकता अभियान के क्रम में दिनांक 24 /11/25 को संस्था के प्रतिनिधि मंडल द्वारा #SP_gonda को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया ।

संस्था द्वारा जनपद में बधिर चालकों हेतु सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों की जानकारी तथा सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं आमजन में बधिर चालकों की पहचान सरल हो सके तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं समान व्यवहार की भावना विकसित की जा सके।

इसी क्रम में इसी क्रम में पुलिस-प्रशासन से सहयोग का अनुरोध करते हुए संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

“#SP_gonda संस्था के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए जनपद में बधिर चालकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी रूप से संचालित कराने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।” UP Police यातायात Gonda

24-11-2025 @यातायात पुलिस बहराइच में बैठक , प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मूक-बधिर चालकों को हरी झण्डा दिखाकर खाना किया । सहयोग सभी बधिर लोगो से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओ को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण देवीपाटन डिवीजन वेलफेयर एसोसिएशन गोंडा संबंधित अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था लखनऊ तथा देवीपाटन डिवीजन डीफ वेलफेयर एसोसिएशन गोंडा सहयोग से प्रदान किया गया। मूक-बधिर चालकों, कान के प्रतीक चिन्ह योजना व सड़क सुरक्षा जागरूक सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम # दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 टीम कार्यक्रम में 24 नवंबर/ 2025 रविवार

@ वाहन चालकों मूक बधिर मोटरसाईकिल व अध्यक्ष वसीमखान, महासचिव राहुलदेव त्रिपाठी & सभी बधिर लोंगो मौजूद उपस्थित रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button