राष्ट्रीय

तेजस प्लेन क्रैश में मारे गए विंग कमांडर नमांश स्याल को पत्नी ने सलामी देकर दी अंतिम विदाई

अंतिम विदाई देने के लिए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में स्थित उनके गांव पटियालकर में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था.

नमांश स्याल की पत्नी और विंग कमांडर अफ़शां स्याल, एयरफोर्स की वर्दी पहनकर अंतिम यात्रा में पहुंचीं. उन्होंने सैन्य सम्मान के साथ अपने पति को अंतिम सलामी दी.

पैतृक गांव पहुंचने से पहले विंग कमांडर नमांश का पार्थिव शरीर कोयम्बटूर के सुलूर एयर बेस लाया गया था.
माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.
आप अगर पूरी स्टोरी देखना चाहते हैं तो हमारे फुल वर्ज़न पर जाएं.
यहां भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पार्थिव देह को रविवार दोपहर करीब एक बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से कांगड़ा हवाई अड्डे पर लाया गया.
पिता जगन नाथ स्याल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हए कहा, “मैंने एक बेटा खोया है और देश ने एक होनहार पायलट खोया है…क्षति देश की भी हुई और मेरी भी. इसीलिए ज़रूरी है कि मैं खुद को संभालूं… और उसकी पत्नी को भी, जो खुद एयर फ़ोर्स में अफ़सर हैं,”

उन्होंने कहा, “उसका व्यक्तित्व हमेशा से शानदार था. एलकेजी से लेकर आज तक इसने कभी किसी को निराश नहीं किया. कभी एक थप्पड़ तक नहीं खाया. जिस भी प्रतियोगिता में गया, उसमें हमेशा अव्वल आया. नेशनल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप भी उसे मिली थी…”

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button