राष्ट्रीय
बंगाल में हिली धरती: कोलकाता समेत कई जिलों में 17 सेकंड तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

शुक्रवार सुबह तकरीबन 10:38 पर कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरूआती जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी से लगभग 27 किलोमीटर पूर्व रहा। झटकों की वजह से आम लोग घबराए और सड़कों पर आ गए। सरकारी विभागों ने राहत और सुरक्षा की दिशा में त्वरित कदम उठाए हैं तथा फिलहाल सभी सेवाएं सामान्य हैं।



