गोंडा

सरदार पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष में आज भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा कर्नलगंज विधानसभा में पदयात्रा का आयोजन*

*गोंडा*

सरदार पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा करनैलगंज विधानसभा में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह एवं जिला अधिकारी गोंडा प्रियंका निरंजन की उपस्थिति रही।

पदयात्रा 8 किलोमीटर तक चली जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।

पदयात्रा का चक्रवर्त में समापन के साथ जनसभा का आयोजन किया गया जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा ने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता में अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहे। उन्होंने तत्कालीन समय में 562 रियासतों को विलय कर भारत की अखंडता को मजबूत करने का कार्य किया।

देश के लिए उनके इस अतुलनीय योगदान के कारण आज पूरा देश उनको याद करता है।

आज की यात्रा में जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह श्रीवास्तव, अर्जुन प्रसाद तिवारी, विद्याभूषण द्विवेदी, नीरज मौर्य, राजेश राय चंदानी, संदीप पांडे, राघवेंद्र ओझा, नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह, विवेक सिंह, सूरज सिंह, अनुपम प्रकाश मिश्रा, हरिओम ओझा, हरिवंश सिंह, माधव राज तिवारी, आशीष गिरी, अन्नू भारती, विवेक सिंह, पिंकू सिंह, गौरव सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button