खेल
बेवजह ही नजरअंदाज किया जा रहा है मोहम्मद शमी को, भड़के सौरव गांगुली, टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर कसा तंज

पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी की टीम इंडिया से अनदेखी पर तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि शमी बेहतरीन फॉर्म में हैं, फिट हैं और लगातार रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही।
गांगुली ने स्पष्ट किया कि शमी को नजरअंदाज करना सही नहीं है क्योंकि वह अनुभव और कौशल के मामले में टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। गांगुली का मानना है कि चयनकर्ताओं को इस मामले में सही निर्णय लेना चाहिए और शमी को सभी फॉर्मेट में वापसी का मौका मिलना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यकीन है चयनकर्ता शमी की फिटनेस और फॉर्म पर नजर रख रहे हैं और बातचीत जारी है, लेकिन फिलहाल चयन समिति का रवैया समझ से परे है।



