गोंडा

दिल्ली मे हुई विस्फोट की घटना के बाद गोंडा रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल देख सहमे यात्री

*गोंडा*

गोंडारेलवे स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो स्टेशन के समीप हुई विस्फोट की घटना के बाद जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार एवं मंगलवार रात्रि को रेलवे स्टेशन गोंडा पर सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।

यह जांच क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) गोंडा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सिविल पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। सुरक्षा में डॉग स्क्वॉड को भी शामिल किया गया था। टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेन कोच और स्टेशन परिसर में गहन चेकिंग की।इसी बीच अचानक रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी देख यात्रियों में हलचल मच गई। कई यात्री कुछ देर के लिए सहम गए और स्टेशन पर तरह–तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने तुरंत स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह जांच केवल सुरक्षा और एहतियात के तौर पर की जा रही है, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिए कि स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button