आईसीआईटी एजुकेशन सोसायटी, गोण्डा द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

*गोंडा*
गोंडा जिले में आईसीआईटी एजुकेशन सोसायटी, गोण्डा के द्वारा दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गोण्डा में किया गया।
इस प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न कोर्स (O Level, CCC, Tally) में अध्ययनरत छात्रों की कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान पाँच मैचों का आयोजन किया गया। सभी मैच 7 ओवर के रहे।
1️⃣ पहला मैच Urban Strikes और Gonda Fighters के बीच हुआ, जिसमें Urban Strikes विजेता रही।
2️⃣ दूसरा मैच Tally Boys और Sky Kings के बीच हुआ, जिसमें Sky Kings विजेता रही।
3️⃣ तीसरा मैच Legends और Rebel Kings के बीच हुआ, जिसमें Rebel Kings विजेता रही।
4️⃣ चौथा मैच ICIT Tigers और Urban Strikes के बीच हुआ, जिसमें ICIT Tigers विजेता रही।
5️⃣ पाँचवाँ मैच Sky Kings और ICIT Warriors के बीच हुआ, जिसमें Sky Kings विजेता रही।
आगे के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैचों का आयोजन भी किया जाएगा।
मैच का शुभारंभ संस्थान के निदेशक संतोष कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक शिवम् सिंह, माया राम यादव, ऋतिक अवस्थी, गौरव, अर्जुन, सत्यम सिंह, अमन, गंगाराम, गणेश, मोहित आदि उपस्थित रहे l



