मनोरंजन
सात साल बाद एक्टिंग में वापसी को तैयार अनुष्का शर्मा, प्रशंसक बोले– चकदा एक्सप्रेस जल्द रिलीज करो

लंबे अंतराल के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। 2018 में रिलीज हुई ‘जीरो’ के बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
सूत्रों के मुताबिक अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने की संभावना है। सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार मेकर्स से फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने की मांग कर रहे हैं।
फिल्म के टीजर और पोस्टर्स पहले ही चर्चा में आ चुके हैं और इसे अनुष्का शर्मा के करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक बताया जा रहा है। दर्शक इसे उनके शानदार कमबैक के रूप में देख रहे हैं।



