गोंडा

गन्ना मूल्य वृद्धि पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

*गोण्डा, 29 अक्टूबर 2025*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा वर्ष 2025–2026 के लिए गन्ना मूल्य (MSP) में ₹30 प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा से प्रदेश भर के गन्ना किसानों में हर्ष की लहर है।

मुख्यमंत्री जी के इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जनपद गोण्डा द्वारा आज एक धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय, गोण्डा में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा गोण्डा के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की।श्री द्विवेदी जी ने किसानों के साथ मिलकर मिठाई वितरित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा योगी सरकार ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि भाजपा सरकार किसानों के हितों की सच्ची रक्षक है। गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति कुंतल की वृद्धि से प्रदेश के लाखों गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक राहत और प्रोत्साहन मिलेगा।

किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जी और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री कामेश्वर सिंह जी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुपम मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, आईटी संयोजक शशांक मिश्रा, पूर्व प्रमुख गौरव सिंह, मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, जिला मंत्री रवि दुबे, पंकज शुक्ला, विनीत सिंह, रितेश सोनी, अमर पाठक, अमरपाल नाग, पिंटू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button