छावा’ से छिना सबसे कमाऊ फिल्म का ताज, 42 साल के हीरो ने तोड़ा 800 करोड़ का रिकॉर्ड, दी 2025 की नंबर 1 मूवी

42 साल के सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. साथ ही साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म देने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब विक्की कौशल की ‘छावा’ साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन चुकी है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘कांतारा चैप्टर 1’.
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस इतिहास रच दिया है. यह साल की 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. पहले यह रिकॉर्ड विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के पास था.
कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म ने बुधवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और इस कमाई के साथ विक्की कौशल की ‘छावा’ के लाइफटाइम कलेक्शन 807 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया.
प्रोडक्शन हाउस हॉम्बले फिल्म्स के अनुसार, पीरियड एक्शन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दो हफ्तों में दुनियाभर में 717 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. स्टूडियो ने यह घोषणा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से की.
तीसरे वीकेंड में फिल्म ने भारत में 38 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके बाद फिल्म ने अगले 6 दिनों में दुनियाभर में 92 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कुल कमाई 809 करोड़ रुपये हो गई.
इस तरह ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 807 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था. अब इस साल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म का ताज ‘कांतारा चैप्टर 1’ के सिर सज गया है. यह मूवी होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी है.
ऋषभ शेट्टी ने ना सिर्फ फिल्म में एक्टिंग की है, बल्कि उन्होंने इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट भी किया है. यह साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड’ का प्रीक्वल है. ‘कांतारा चैप्टर 1′ में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं.
कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म दिखाती है कि किस तरह दिव्य शक्तियां प्रकृति और आस्था की रक्षा करती हैं, जब उन पर मानव लालच और सत्ता का खतरा मंडराता है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ को इसके शानदार विजुअल्स, दमदार एक्टिंग और कहानी के लिए खूब सराहा गया है.



