Ek Deewane Ki Deewaniyat” ने तीसरे दिन कायम रखा जलवा, ₹6 करोड़ की कमाई के साथ फैंस का दीवाना बना, वहीं ‘थामा’ के छक्के बराबर उड़ाए

फिल्म “एक दीवाने की दीवानियत” को रिलीज़ के पहले तीन दिनों में फैन्स से जबरदस्त प्यार मिला है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इस रोमांटिक फिल्म ने तीसरे दिन लगभग ₹6 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो इसके पहले दो दिनों के बाद भी सुनहरे ट्रेंड को दर्शाता है। कुल मिलाकर फिल्म तीन दिनों में करीब ₹23 करोड़ की कमाई कर चुकी है और यह बॉक्स ऑफिस पर जल्द ₹50 करोड़ के आंकड़े को छूने की दिशा में हैं ।
दूसरी ओर, इसी दौरान रिलीज़ हुई फिल्म ‘थामा’ भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों के बीच छक्के छूटा रही है और ₹42 करोड़ की दो दिन की बड़ी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। “एक दीवाने की दीवानियत” की कहानी एक जुनूनी इश्क की है, जिसे दर्शकों और सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन थोड़ी गिरावट के बावजूद यह फिल्म मजबूती से बनी हुई है, जिससे यह साफ है कि इसे फैंस ने दीवानों जैसा प्यार दिया है ।



