विधायक ने सड़क का किया शिलान्यास

*38 करोड़ की लागत से बनेगी 21 किमी लम्बी व 7 मीटर चौड़ी डामर सड़क*
*गोंडा*
गोंडा जिले के अंतर्गत मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित इटियाथोक से बाबागंज के सड़क निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल गई है। इसका शिलान्यास और भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को तमाम लोगो के मौजूदगी मे किया। इस अवसर पर ईश्वरनंद कुट्टी मेला परिसर मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ पर विधायक ने मंच से लोगो को सम्बोधित किया और कहा की हमारी भाजपा सरकार सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि अनेक विषयो पर बराबर ध्यान दे रही है। क्षेत्र का निरंतर बिकास हो रहा है और जनता की हर छोटी व बड़ी समस्या को हल किया जा रहा है। मेहनौन विधानसभा मे अनेक सड़को का अबतक निर्माण हो चुका है और अब इस सड़क का कार्य शुरू कराया गया है। इस अवसर पर विधायक ने पत्रकारों संग केक काटकर अपना जन्मदिवस भी मनाया और मौजूद सभी लोगो ने उन्हें शुभकामनाये दी।
विधायक ने बताया की इस सड़क की लागत 38 करोड़ रूपये है और लम्बाई 21 किमी है। उन्होंने बताया की यह सड़क कुल 11 मीटर चौड़ी होगी, इसमें 7 मीटर की चौड़ी डामर सड़क रहेगी और दोनों पटरी दो – दो मीटर कच्चा रहेगा। सड़क बनाने का काम मे0 चोपडा ट्रेडर्स को मिला है। विधायक ने कहा की इसका निर्माण उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ किया जाएगा।
गौरतलब है की यह सड़क विगत कई वर्षो से अतिजर्जर व टूटी फूटी है। सड़क पर हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस पर गिरकर बाईक व साईकिल सवार अक्सर चोटिल भी हो जाते है। जरा सी बरसात के बाद यह सड़क पूरी तरह से तालाब मे तब्दील हो जाती है। स्थानीय लोग कई साल से इस टूटी सड़क की दुर्दशा से काफी परेशान हैं। करीब एक लाख की आबादी के लिए यह सड़क किसी लाइफ लाइन से कम नहीं है। कुछ तकनीकी समस्या की वजह से अबतक यह सड़क नहीं बन पाई थी। क्षेत्रीय विधायक ने इस सड़क के निर्माण के लिए अनेक बार लिखा पढ़ी की और सीएम से मुलाक़ात कर जनता की इस बड़ी समस्या से उनको अवगत भी कराया। विधायक के अथक प्रयास से अब यह अत्यंत खराब सड़क बनने जा रही है।
इसी क्रम मे महेशभारी भैंसहवा विहुरी की 18 किमी लम्बी सड़क के निर्माण कार्य का भी विधायक ने बुधवार को शिलान्यास किया। इसकी लागत 27 करोड़ रूपये है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडे, नगर पंचायत धानेपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुजेहना शेषराम बारी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, मेंहनौन विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी इटियाथोक विजय कुमार मिश्रा, प्रभारी थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक कृष्ण गोपाल राय सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं हजारो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।



