Weather

हिमाचल में भारी बारिश के चलते बरठीं में निजी बस पर भूस्खलन, 11 लोगों की मौत, बच्चा जिंदा निकला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बिलासपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जिले के बरठी के पास भलू में एक निजी बस भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आ गई है.शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे और बस की छत पर मलबा और पत्थर गिरे हैं. अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं. वहीं, एक बच्चे के जिंदा निकालने की भी खबर है.

जानकारी के अनुसार, संतोषी नाम की निजी बस पर मलबा और पत्थर गिरने से बस को काफी क्षतिग्रस्त हो गई है. स्थानीय प्रशासन की टीमों को मौके पर रवाना किया गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन मलबा काफी ज्यादा होने के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है.

बताया जा रहा है कि मरोतन से घुमारवीं जा रही थी. इस दौरान बरठीं के पास भल्लू पुल ओर पूरी पहाड़ी टूट कर बस के ऊपर गिर गई. करीब शाम 6:25 मिनट पर यह घटना पेश आई है. फिलहाल, राहत और बचाव का काम जारी है.

मलबा काफी ज्यादा होने के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है.

मौके पर अफरातफरी का माहौल

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. इस दौरान लोगों की काफी ज्यादा भीड़ एकत्र हो गई. राहत और बचाव के लिए जेसीबी मशीन ने मलबा हटाया. वहीं, एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची थी. हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोगों की मौत और कितने लोग घायल हुए हैं.

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया , राहत कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के बालूघाट क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आने से एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button