राष्ट्रीय
रेल मंत्री ने बड़ा ऐलान किया: यात्री अब कंफर्म टिकट की ट्रैवल डेट बदल सकेंगे

रेलवे ने पहली बार यात्री को ट्रेनों के कंफर्म टिकट की ट्रैवल डेट बदलने की अनुमति दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘एनडीटीवी’ को बताया कि जनवरी से रेल यात्री अपने कंफर्म टिकट की ट्रैवल डेट को बिना किसी शुल्क के बदल सकेंगे। अभी मौजूदा टिकट को रद्द करके एक नया टिकट खरीदना होगा।



