कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा एलान, मैच फीस दान करने की घोषणा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान पर मिली शानदार जीत के बाद एक दिल छू लेने वाला ऐलान किया है। यादव ने घोषणा की है कि वह इस टूर्नामेंट में मिली अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सशस्त्र सेना और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों को दान करेंगे। दुबई में खेले गए इस फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप खिताब जीता।
सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी पूरी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम हमले के पीड़ितों को देने का विकल्प चुना है। आप हमेशा मेरी सोच में रहेंगे। जय हिंद। एक टी20 मैच के लिए भारतीय खिलाड़ियों को लगभग 4 लाख रुपये मैच फीस मिलती है और चूंकि सूर्या ने सात मैच खेले वह कुल 28 लाख रुपये दान करेंगे।
इस जीत के बावजूद टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया क्योंकि पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने मंच से ट्रॉफी और मेडल वापस ले लिए थे जिससे एक विवाद भी खड़ा हो गया। सूर्यकुमार यादव ने इस घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा और कहा कि असली ट्रॉफी टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हैं।



