नीतीश कुमार की सरकार ने बदल दी महिलाओं की तकदीर, नीतीश कुमार की नीतियों ने बदली आधी आबादी की तस्वीर

सशक्त महिला, सशक्त बिहार, नीतीश कुमार की नीतियों ने बदली आधी आबादी की तस्वीर। महिला रोजगार योजना बनी सशक्तिकरण की राह, बिहार की महिलाओं की बदलती दुनिया। सहायता से समृद्धि तक, महिला रोजगार योजना ने महिलाओं को दी पहचान और समाज में नई भूमिका
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह योजना हम महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का दरवाज़ा खोल रही है। यह कहना है मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड की निर्मली देवी का। निर्मली बताती हैं कि उन्हें मिली 10 हजार की सहायता राशि से वे गाय पालन का कार्य शुरू करेंगी और गांव की अन्य महिलाओं को भी इस उद्यम से जोड़कर आर्थिक सहयोग देंगी। वर्तमान में सरकार की जीविका टीम से जुड़ी निर्मली देवी का विश्वास है कि यह योजना गांव की महिलाओं को नए अवसर दिलाने का माध्यम बनेगी।
“मशरूम व्यवसाय से शुरू हुई मेरी यात्रा अब दाल उद्यम तक पहुंचेगी।”
नालंदा जिले के अनंतपुर गांव की अनीता देवी इस योजना को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वे बताती हैं कि इस राशि से अरहर, मसूर, मूंग जैसी दालों के व्यापार की दिशा में कदम बढ़ाएंगी। उनका मानना है कि इस योजना से न केवल उनकी तरक्की होगी, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।
वहीं मुंगेर जिले के शंकरपुर गांव की निशा देवी 10 हजार की सहायता राशि से फैशन बुटीक खोलने जा रही हैं। उनका कहना है कि उनके बुटीक खोलने से अब गांव की महिलाओं को डिजाइनर कपड़ों के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। अभी वे अपने परिवार के साथ स्टेशनरी की दुकान चलाती हैं और उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की यह योजना महिला उद्यमिता को नई गति दे रही है



