गोंडा

जमीन बंटवारे के विवाद में पत्नी की करंट से हत्या, ससुर पर भी हमला

*गोंडा*

गोंडा जिले के अंतर्गत परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रविवार को जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दामाद ने हैवानियत की हद पार कर दी। आरोप है कि पवन नामक युवक ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी संगीता को घर में करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान जब मृतका के पिता मंगल ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उनका गला दबाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शादी के समय मंगल ने अपनी इकलौती बेटी संगीता की शादी पवन से करते समय संपत्ति देने का वादा किया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी जमीन का बैनामा दूसरे व्यक्ति के नाम कर दिया। इसी से नाराज पवन ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए तथा ग्रामीणों से पूछताछ भी की। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद ही हत्या की वजह प्रतीत हो रही है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी और भय का माहौल है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button