राष्ट्रीय
भारत के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाला अदाणी पावर बिहार में एक बड़ा निवेश करने जा रहा है.

भारत के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाला अदाणी पावर बिहार में एक बड़ा निवेश करने जा रहा है. कंपनी ने कहा कि बिहार में 3 अरब डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपये) के निवेश से 2,400 मेगावाट का अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल पावर प्लांट लगाए जाएंगे. कंपनी ने एक बयान में कहा कि, “बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) के साथ 25 साल के पावर सप्लाई एग्रीमेंट (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे राज्य के भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाले प्रोजेक्ट से बिजली की सप्लाई की जाएगी.”



