गोंडा

जिला विद्यालय निरीक्षक सभागार में टैबलेट का वितरण

*गोंडा*

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार गोण्डा में आज दिनांक 12/09/2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ रामचंद्र के द्वारा 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालयो को टैबलेट वितरित किया गया , इस अवसर पर जिला समन्वक माध्यमिक शिक्षा उत्तम कुमार मल्ल , समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और समस्त ब्लाक नोडल अधिकारी माध्यमिक शिक्षा उपस्थिति रहें। टैबलेट का प्रयोग विद्यालय के अकादमिक कार्यों/शिक्षक कार्य/विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार ही किया जायेगा।

टैबलेट का विद्यालयी शिक्षा से इतर गैर शैक्षणिक कार्यों हेतु प्रयोग नहीं किया जायेगा। टैबलेट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर यथा-यू-ट्यूब लाइव, जूम सेशन, वेबिनार द्वारा दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) के प्रयोग को बढ़ावा दिया जायेगा। इन डिजिटल माध्यमों से शिक्षा के क्षेत्र में ख्यातिलत्ध एवं उत्कृष्ट संस्थानों यथा-आई०आई०टी०, गांधीनगर, के विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन सेशन एवं स्ट्रीमिंग के माध्यम से शिक्षकों के क्षमता संबर्द्धन के साथ ही छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्द्धन किया जायेगा। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निर्गत निर्देशानुसार टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं का समय-समय पर आकलन सुनिश्चित किया जायेगा तथा दीक्षा पर उपलब्ध डिजिटल शिक्षण सामग्री का उपयोग भी सुनिश्चित कराया जायेगा।उक्त के अन्तर्गत निर्धारित मॉडयूल समीक्षा मॉडयूल, एसएमडीसी गतिविधियां मॉडयूल, मध्यान्ह भोजन मॉडयूल, मानव सम्पदा पोर्टल एवं उपस्थिति मॉडयूल मानव सम्पदा पोर्टल एवं उपस्थिति मॉडयूल तथा डी०बी०टी० मॉडयूल एवं पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन का क्रियान्वयन उपलब्ध कराये जा रहे डिजिटल संसाधनों के माध्यम से किया जायेगा। विभागीय व्हाटसअप ग्रुप एवं टैबलेट के माध्यम से Push किये जाने वाले कंटेण्ट्स यथा विडियों, पी०डी०एफ० एवं Messages आदि का यथासमय अवलोकन किया जाये तथा निर्देशानुसार अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

संबंधित प्रधानाचार्य / शिक्षकों के द्वारा टैबलेट के सुरक्षित प्रयोग हेतु उत्तरदायी होंगे।

टैबलेट के क्षतिग्रस्त होने पर इसकी जाँच की जायेगी और संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवही की जायेगी।

यदि टैबलेट का प्रयोग वर्णित कार्यों के इतर किया जाता हैं, तो प्रधानाचार्य / शिक्षकों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

अतः आपकों निर्देशित किया जाता है कि टैबलेट की सुरक्षा, रख-रखाव, प्रयोग एवं कक्षा-शिक्षण के संबंध में समस्त संबंधित को अपने स्तर से निर्देशित करने का कष्ट करें।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button