गोंडा

राजस्व निरीक्षक विनोद सिंह का सड़क हादसे में निधन,जिले में शोक

*गोंडा*

गोंडा तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात विनोद कुमार सिंह का सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे जिले और राजस्व विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। विनोद सिंह के निधन की खबर सुनकर उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मूल रूप से तरबगंज क्षेत्र के निवासी विनोद सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह हिन्दू वाहिनी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को विनोद सिंह ड्यूटी से बाइक द्वारा लौट रहे थे। कड़रू के पास एक तेज रफ्तार नील गाय ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल गोंडा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और बुधवार की भोर में उनका निधन हो गया। विनोद सिंह के निधन से राजस्व विभाग और पूरे गोंडा जिले में गहरा शोक व्याप्त है। उनके अंतिम संस्कार में भारी भीड़ उमड़ी। तहसीलदार कर्नलगंज, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक करूणेश कुमार, राम बहादुर पाण्डेय, संजय शुक्ला, अमर प्रसाद तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, जयप्रकाश वर्मा, मस्तराम वर्मा सहित कई लेखपालों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button