भांग की आड़ में दुकान पर 574 ग्राम अवैध गांजा बरामद मौके पर पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

*गोण्डा*
गोंडा जिले के अंतर्गत थाना धानेपुर पुलिस ने आज एक देशी भांग की दुकान से अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया बारावफात के दृष्टिगत सतर्कता बरती जा रही है आज उपनिरीक्षक समलेश पटेल, हमराही हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबल राघवेंद्र यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार के साथ अलावल देवरिया बग्गी रोड़ बाजार में सतर्कता पूर्वक निरीक्षण करते हुए जा रहे थे तभी बाजार में ही देशी भांग की दुकान करने वाले विक्रेता ने पुलिस को देख दुकान से हड़बड़ा कर खिसकने लगा और दौड़ लगा दी इस हरकत से पुलिस टीम अचंभित रह गई रूकने को कहा लेकिन वह रूका नहीं जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया उसे दुकान पर लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर छुपा कर रखा हुआ अवैध गांजा बरामद किया गया साथ ही उसके पास से 380रूपये नगदी बरामद किया पूछने पर युवक ने अपना नाम पारसनाथ शुक्ला उर्फ दद्दू पुत्र श्यामलाल उर्फ पंडित निवासी गांव भमैचा मौजा नौबरा थाना मोती गंज बताया उसने यह भी स्वीकार किया कि दबे छुपे लोगों को गाजा भेजते हैं।जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए किया गया माननीय न्यायालय रवाना।



