गौ आश्रय केंद्र का बीडियो मुजेहना ने किया निरीक्षण गौ आश्रय केंद्र की स्थिती ठीक मिलने पर की ग्राम प्रधान की सराहना

*गोण्डा*
गोंडा जिले के अंतर्गत आज सोमवार को खंड विकास अधिकारी मुजेहना विजय कुमार मिश्रा ने ग्राम पंचायत परसिया पंडित में स्थित गौ आश्रय केंद्र का मय टीम सहित औचक निरीक्षण किया जहां मौके पर गौ आश्रय केंद्र में पंजीकृत 30 मवेशी सुरक्षित व नाद पर खाते बैठे मिले सभी स्वस्थ थे पशु चारा भी उपलब्ध मिला जिसे देख कर प्रसन्नता जताई। निरीक्षक कै दौरान पशु चिकित्साधिकारी मुजेहना डा अश्वनी सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी शिवानंद पांडे, सचिव राजेश तिवारी, ग्राम प्रधान इंद्रसेन पाठक व केयर टेकर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।।
श्री मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया से जानकारी मिली थी कि इस गौ आश्रय के पशुओं की स्थिति ठीक नहीं है उस पर जिम्मेदार द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता सहित तमाम शिकायत की गई जिसकी सच्चाई जानने के लिए जांच की गई तो उक्त बातें अफवाह है सभी पशु स्वस्थ्य है कोई कमी नहीं है उन्होंने यह भी कहा इस तरह के भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।



