गोंडा के गर्वित श्रीवास्तव का चयन रेलवे आरडीएसओ में डिजाइन इंजीनियर के पद पर हुआ मिल रही बधाईयां

*गोंडा*
गोण्डा जनपद के होनहार गर्वित श्रीवास्तव ने रेलवे विभाग में रिसर्च डिजाइन एंड स्टैण्डर्ड आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ )में डिजाइन इन्जीनियर पद प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है।गर्वित ने बताया कि आरडीएसओ में रेलवे इंजन, वैगन, ट्रैक और मेट्रो रेल से जुड़े उन सभी व्यवस्थाओं में नये नये डिजाइन का अनुसंधान करना ही मुख्य कार्य है और उसी से आधुनिक निर्माण होता है।इस गौरव पूर्ण सफलता पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव की अगुवाई में मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट,अनूप श्रीवास्तव,बलवीर श्रीवास्तव, विकास मनोहर, विजित प्रेम,दीपक श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव,डॉ॰अम्बरीष श्रीवास्तव, अग्निवेश श्रीवास्तव,फूलचंद्र श्रीवास्तव,गोविन्द सरन श्रीवास्तव ने होनहार गर्वित को माल्यार्पण करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंटकर आशीर्वाद दिया।गर्वित के पिता रमेश सरन श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।



