गोंडा

कार्यदाई संस्था द्वारा बनाई गई सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क बनते ही उग गई घास

*गोंडा*

गोंडा जिले के अंतर्गत विकास खंड पंडरी कृपाल क्षेत्र में बनने वाली सड़क जो गोंडा उतरौला मार्ग से परसा सोहंसा, तेड़िया, दरियापुर, रैगांव, देवरिया, पारासराय से इटियाथोक को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि सड़क करीब तीन किलो मीटर लंबी सड़क काफी समय बाद बन रही है सड़क बनने से करीब एक दर्जन गांवों का रास्ता आसान हो जायेगा, लेकिन सड़क ऐसी बनाई जा रही है पैर लगने से गिट्टी उखड़ जाती है, बनाई गई सड़क पर घास उगने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ये सड़क एक भी बरसात झेल नहीं पाएगी, आक्रोशित लोगों ने बताया है कि सड़क निर्भय कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई जा रही है। जो गुणवत्ता का ध्यान न रख कर सरकार और प्रतिनिधियों की बदनामी का कारण बन रहा है। पूर्व प्रधान पारस गुप्ता ने कहा है उच्च अधिकारियों से की गई है। अगर निर्माण की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो सड़क बनने नहीं दिया जायेगा। इस मौके पर राजेश वर्मा, पवन वर्मा, दिनेश गुप्ता, रामभूल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहें

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button