POLITICS

कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दिखा जेबकतरों का ‘आतंक’, आरजेडी नेताओं का पर्स और मोबाइल चोरी

दरभंगा. बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा के दौरान आरजेडी नेताओं के पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राजद नेताओं के पर्स और मोबाइल फोन जेबकतरों ने उड़ा लिए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की चौकसी पर सवाल उठने लगे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, आरजेडी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली असरफ फातमी का पर्स भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया. वहीं, राजद नेता भोला सहनी का मोबाइल और पर्स भी चोरी कर लिया गया. हालांकि, इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

यात्रा में शामिल भीड़ के बीच न सिर्फ नेताओं बल्कि कई अन्य लोगों के पर्स और मोबाइल फोन भी जेबकतरों ने साफ कर दिए. जेबकतरी की इन घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इस मामले की पुष्टि खुद अली असरफ फातमी ने की. उन्होंने कहा-“सिर्फ मेरा ही नहीं, बल्कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का सामान चोरी हुआ है.”. वहीं भोला सहनी ने भी अपने मोबाइल और पर्स चोरी होने की बात स्वीकार की. फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है और चोरी की बाकी वारदातों की जांच की जा रही है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button