गोंडा
छपिया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक गांव के दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात लेकर चंपत

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया।
थाना क्षेत्र के बहिराडीहा निवासी कृष्णा प्रसाद ने छपिया पुलिस को दिया तहरीर में बताया कि बीती रात अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते उनके घर में घुसकर चांदी का करधन,एक कड़ा व बारह हजार रुपये नगद चुरा ले गए। उक्त गांव निवासी विवेक कुमार मिश्रा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि घर के लोग खाना खाकर सो रहे थे इस दौरान अ अज्ञात चोर छत के रास्ते घुसकर घर में रखा एक जोड़ी सोने की चेन एक पायल व पांच हजार नगदी उठा ले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक छपिया रामसमुझ प्रभाकर ने बताया की चोरी की सूचना मिली है जांचपड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



