गोंडा

उद्योग बंधु, व्यापार बंधु तथा श्रम बन्धुओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण संबंधित अधिकारी-जिलाधिकारी

*उद्योग, व्यापार तथा श्रम बन्धुओं द्वारा अवगत कराये गये समस्याओं का समय से करें गुणवत्तापूर्ण समाधान-डीएम*

*गोण्डा 22 अगस्त, 2025*। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उद्योग बंधु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्यवृत्ति की अनुपालन स्थिति जानी गयी। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अधिकारियों को अग्रसारित किया जाय। अग्रसारित होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी आवेदन अस्वीकृत न हो। सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण हेतु विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया जाय।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बंधुओं एवं व्यापार बन्धुओं व श्रम बन्धुओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान समय से करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त उद्योग व अन्य विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं के व्यापार में अपेक्षित सहयोग करना सुनिश्चित करें।

बैठक में व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर समस्या का समय से समाधान करायें।

बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, इन्वेस्टर्स समिट सहित सभी अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को पीएम विश्वाकरमा योजना के आवेदनों का समय से सत्यापन कर दिया जाय। ताकि सभी लाभार्थियों का आवेदन समय से सत्यापन कर योजना का लाभ दिया जा सके।

बैठक में डीसी उद्योग बाबूराम के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में जांच के दौरान कुछ इन्डस्ट्री बंद पाई गई या उनके स्थान पर अन्य बिजनेस पाया गया है। जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने टीम के साथ दोबारा जांच करके उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, आयकर विभाग के अधिकारीगण, एआरटीओ, एआरटीओ प्रशासन, एडीपीआरओ पंचायत विभाग, ईओ नगरपालिका गोण्डा विशाल कुमार, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अजीत मिश्रा, समस्त बीडीओ सहित उद्योग, व्यापार, श्रम बन्धु के पदाधिकारीगण अन्य सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button