समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने दर्शन नगर वार्ड में पी डी ए पंचायत सभा में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ लोगों को जागरूक किया!!

*अयोध्या*
आज समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने दर्शन नगर वार्ड में आयोजित पी डी ए पंचायत सभा में प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम में सिकंदर चौधरी, राजबली यादव, रत्नेश जायसवाल,जोन प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष सूरज वर्मा के संयोजन में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर सचिव जगन्नाथ यादव ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व विशिष्ट अतिथि महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव मौजूद रहे सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने पी डी ए समाज के लोगों से कहा आज भाजपा के शासन में संविधान को खत्म करने के लिए संविधान विरोधी काम किए जा रहे प्रदेश में भाजपा सरकार नौजवानों किसानो और व्यापारियों के लिए कोई काम नहीं कर रही हैं उन्होंने कहा प्रदेश में लोकतंत्र विरोधी काम किया जा रहा है उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रदेश में अमन चैन तरक्की और खुशहाली के लिए एकजुट होकर आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज प्रदेश में नौकरशाही हावी है पूरे प्रदेश में युवा बेरोजगार है प्रदेश सरकार द्वारा 10 हजार से ज्यादा प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का फैसला गरीब बच्चों के भविष्य को तबाह करने वाला है भाजपा अपने प्रचार में अरबो रुपया खर्च कर रही लेकिन सरकार के पास स्कूलों के लिए पैसा नहीं है उन्होंने कहा स्कूलों को बंद करना भाजपा की साजिश का हिस्सा है।



