राष्ट्रपति और राज्यपाल ने मिलकर किए बाबा गोरखनाथ मंदिर के दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने लोकमंगल की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखनाथ मंदिर में ही डिनर किया।
राष्ट्रपति विश्वविद्यालय का करेंगी लोकार्पण
आपको बता दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर्किट हाउस में रात्रिविश्राम करेंगी। कल दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति गोरखनाथ आयुष विवि पहुंचेंगी और विश्विद्यालय का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू, ऑडिटोरियम,गर्ल्स हॉस्टल का भी शिलान्यास करेंगी। इन दोनों कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
बाबा गोरखनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
आपको बता दे कि राष्ट्रपति और राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के मैदानी छात्रों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा वही आपको बता दे कि राष्ट्रपति द्वारा विश्वविद्यालय का लोकार्पण कर लोगों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई है जिसके लिए हाल ही में राष्ट्रपति राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के साथ गोरखपुर पहुंची है जहां बाबा गोरखनाथ के दर्शन कर उन्होंने पूजा अर्चना की साथ इन्होंने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
बता दें कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान IVRI के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी छात्रों को पदक और उपाधियां प्रदान की। इसके बाद राष्ट्रपति गोरखपुर रवाना हुई और AIIMS गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया।
राष्ट्रपति ने मेडल देकर किया मेधावी छात्रों को सम्मानित
यहां भी उन्होंने 61 मेधावी छात्रों को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए। जिनमें 13 एमएससी के और 48 एमबीबीएस के छात्र शामिल थे। इसी कड़ी में सभी मैदावी छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं उन्होंने कहा कि वह आज के आगामी भविष्य है। और देश के भविष्य को एक अच्छे स्तर पर ले जाने के लिए आज उन्हें अच्छी तरह मेहनत करनी होगी।और एक अच्छे मुकाम पर पहुंचना होगा।
वहीं छात्रों को प्रोत्साहित करते उन्होंने बताया कि आज के समय में मेहनत कितनी जरूरी है। समय को खुद अच्छा बनाने के लिए मेहनत करना आज के समय में बहुत जरूरी है। जिसको लेकर राष्ट्रपति ने सभी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए छात्रवृत्ति के साथ मेडल पुरस्कार दिए और छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा भी दी।