उत्‍तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बना रहे आयुष्मान विद्यालय का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार अपने जनता प्रयासों में जुटी हुई है इसी कड़ी में युवा को प्रेरित करते हुए आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भटहट के पिपरी में राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के आगमन की तैयारियों का सघन निरीक्षण किया।

सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

इस संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए आपको बता दे कि इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता की उत्कृष्ट व्यवस्था कर मिसाल प्रस्तुत करें। आयोजन ऐसा हो जो महामहिम राष्ट्रपति की स्मृतियों में बस जाए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

आपको बता दे कि पिपरी में बने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु एक जुलाई को करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विश्वविद्यालय परिसर का हवाई सर्वेक्षण, स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक कर लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से पूरे परिसर को देखने के बाद हेलिपैड पर उतरते ही सबसे पहले पंडाल की तरफ रुख किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति उन्हें लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर जानकारी देते रहे

युवाओं को किया प्रेरित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा को प्रेरित करते हुए विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया साथी युवाओं के जीवन में इस विश्वविद्यालय की ओर से एक नई उमंग और रोशनी भरते हुए सीएम की यह नई पहले युवाओं को आज प्रेरित कर रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने संबंधी विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए और विश्वविद्यालय में किसी प्रकार की सुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने का भी बात रखने को कहा गया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सुविधाओं का जायजा करते हुए युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी दी।

संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

दरअसल, निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने आयुष विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि लोकार्पण कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और पूरे परिसर में स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यदि कहीं गंदगी पाई गई तो जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सुझाव दिया कि राष्ट्रपति के हाथों हर्बल पौधा रोपित कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि चूंकि यह पूरे प्रदेश का आयुष विश्वविद्यालय है, इसलिए इसके नाम के साथ ‘उत्तर प्रदेश’ अवश्य जोड़ा जाए।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button