प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एफिल टॉवर से भी ऊंचे ब्रिज का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पहले उन्होंने सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का मुआयना किया। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी के ऊपर यह ब्रिज बनाया गया है। इसके बाद अंजी ब्रिज का भी पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। अंजी ब्रिज, भारत का सबसे पहला केबल रेल ब्रिज है। इसके बाद कटरा -श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंड़ी दिखाई। यह घाटी को शेष भारत से जोड़ने वाली पहली ट्रेन है। कटरा रेलवे स्टेशन पर कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाने से पहले उन्होंने ट्रेन के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों से भी बताचीत की।
बता दें कि यह पुल नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। जो एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। रेल अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर को रेल मार्ग से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजवा सन् 1997 में शुरू हुई थी। लेकिन मौसम से जुड़ी चुनौतियों के चलते इसे पूरा करने में देरी हुई। आज यह देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग भी है। इस परियोजना में कुल 927 पुल भी शामिल हैं। जिनकी कुल लंबाई 13 किमी है। इनमें चिनाब नदी पर बना पुल भी शामिल है। इस पुल की कुल लंबाई 1,315 मीटर है। इसकी दीवार 467 मीटर है।
Manisha Pal