दिल्ली।
रोहिणी में गिरा तीन मंजिल का मकान, घटना में दो घायल

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में एक घटना घटी जिसने एक परिवार की जिंदगी तबाह कर दी। इस घटना में एक मकान की मरम्मत का काम चल रहा था कि अचानक पूरा मकान गिर गया।
गिरने के समय मकान के अंदर 3 से 4 लोग फंसे हुए थे। जानकारी मिलने पर दमकलकर्मी तुरंत घटनास्थन पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
मकान के गिरने के बाद, 6 मजदूर सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन उनमें से दो घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में एक महिला के फंसे होने की आशंका है, जिसके लिए मलबा हटाने का कार्य जारी है।
बताया जा रहा है कि मकान 45 साल पुराना था इसे हाल ही में 6 महीने पहले बेचा गया था। खरीदार इसलिए इसकी मरम्मत करवा रहा था। बताया जा रहा है कि पहली और दूसरी मंजिल पर मरम्मत का कार्य चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
Manisha Pal