गोंडा

अज्ञात कारणो से लगी आग से 8 लोगों की घर गृहस्थी खाक। जनरेटर सहित टेंट हाउस का समान जला वही दो मवेशियों की जलकर हुई मौत

*फायर ब्रिगेड व डायल 112 मौके पर*

*गोण्डा*

गोंडा जिले के थाना क्षेत्र धानेपुर के ग्राम सभा खौदी में आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक आग की लपटे उठने लगी एकतरफ भीषण गर्मी ऊपर से हवा के तेज बहाव के चलते देखते ही देखते आठ घर लपेटे में आ गये । जिसमे लाखों से अधिक का नुक़सान होने का अनुमान है।

घटना आज शनिवार दोपहर में लगभग तीन बजे अचानक आग लग गई आग किसके घर से कैसे लगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं जिसमें राम लक्षन पुत्र सोमई की गाय तथा उसका बच्चा बछिया जो घर के अंदर बंधी थी मौके पर ही जलकर मर गई , फूलचंद पुत्र असर्फी का घर व 50 हजार नगदी व गैंहू आदि , राघवराम मौर्या पुत्र रामलोचन का टेंट हाउस का सामान व एक जनरेटर, सहित लाखों का नुक़सान ,रामराज पुत्र राम अधार का डीज़ल इंजन कपड़ा अनाज चौकी चारा मशीन घर गृहस्थी का सामना, मुन्ना पुत्र रामपझन की टीवी एस मोटर साइकिल,नकछेद पुत्र राम केदार की घर गृहस्थी ,निरहु पुत्र मोती लाल का 1000 हजार नगदी का घरेलू सामान, राजकुमार मौर्या पुत्र रामलोचन का घर व अन्य सामन सब राख हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस तथा फायर ब्रिगेड टीम पहुंची पुलिस तथा ग्रामीणो ने कड़ी परिश्रम से आग बुझाई लेकिन तब तक सब कुछ राख बना चूका था।

नहीं पहुंच सकी अग्नि शमन की गाड़ी

फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई लेकिन गांव में संकरा रास्ता होने से गाड़ी आगे बुझाने में मददगार नही बन सकी लेकिन 112व फायर ब्रिगेड टीम ने भी आग बुझाने में कड़ी परिश्रम की । भीषण गर्मी में सभी अग्नि पीड़ितों को अब खुले आसमान के तले रहने को हुई मजबूर सभी पीड़ितों ने रोते-रोते बताया हमने तथा घर की महिलाएं बच्चे जो कपड़े पहले थै वहीं बचे हैं बाकी सब जल गये।

ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पांडेय ने बतायाकि सूचना सम्बंधित लेखपाल सहित सभी को दे दिया गया है वे ही करेंगे पीड़ितों के नुकसान का आंकलन।।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button