गोंडा

मोटी सेठानी ने खूब बटोरी वाहवाही

*गोन्डा*
गोंडा शहर के कुंवर सिनेमा में चल रही मोटी सेठानी मूवी ने खूब वाह वाही लूट रही है। बताते चलें झुंझुनू स्थित शक्तिपीठ श्री राणी सती दादी की जीवनी पर बनी फिल्म मोटी सेठानी देश भर में धूम मचाने वाली अपने गोन्डा जनपद में भी 21 मार्च से खूब धूम मचा रही है। गोन्डा में दादी जी के प्रेमी द्वारा चल रहे शो के पहले सिनेमा हॉल को फूल माला और कपड़ों से सजाया गया है।और मूवी शुरू होने से पूर्व दादीजी के प्रेमियों ने सभी दर्शकों का स्वागत ढोल – नगाड़ों से किया। स्वागत के बाद सबको जलपान कराया गया। और मूवी के मध्यांतर पर भी जलपान कराया गया। और मूवी समाप्ति होने पर प्रसाद वितरण किया गया है।ये फिल्म श्री राणी सती दादी जी की जीवनी पर बनी फिल्म है।खास बात यह है की फिल्म के डायरेक्टर व प्रोड्यूसर राणा संजय तुलस्यान ने इस फिल्म में गुरसा मल जी का रोल किया। और पांढरकवडा की बेटी नमिता मनीष सिंघानिया को भी मौका दिया गया । नमिता ने अपने बुधिया का किरदार बड़े अच्छी तरह से निभाया। सभी लोगो ने उनकी अदाकारी की सराहना की। ये फिल्म 21मार्च से 26 मार्च तक मूवी देखने के लिए समाजसेवी द्वारा टिकट भी मुफ्त वितरण किया गया।इस फिल्म को देखकर आयें सभी दर्शकों ने खूब तारीफ किया। दर्शकों ने बीच-बीच में हाल के अंदर ही जय दादी जी की के खूब नारे लगा रहे थे। समाजसेवियों द्वारा दर्शकों के मूवी देखने के लिए टिकट, जलपान की व्यवस्था निशुल्क किया गया था ।इस मूवी को सफल बनाने के लिए आनन्द तुलस्यान, मुकेश अग्रवाल, चिंटू,नीरज तायल, अमित तायल ‘मोनू तायल,अनूप तुलस्यान, अविनाश तुलस्यान,सुधीर तुलस्यान, ज्योति तुलस्यान, प्रीति तुलस्यान, निहारिका तुलस्यान,रंगेश अग्रवाल सहित समस्त मारवाड़ी समाज के लोगों का सेवादारी रही।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button