पंजाब

रोहतक में पति ने बीवी के प्रेमी को दिल दहलाने वाली मौत दी

हरियाणा के रोहतक में ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने बीवी के प्रेमी को दिल दहलाने वाली मौत दी है। हत्यारोपी ने पहले युवक को बेरहमी से पीटा फिर उसे गड्ढे में जिंदा दफना दिया।

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपिस्ट जगदीप हत्याकांड का खुलासा गांव में शुरू हुई महज एक चर्चा के चलते हो सका।

पैंतावास गांव में करीब 20 दिन पहले कहीं से चर्चा उठी कि रोहतक के किसी युवक को अगवा कर जिंदा दफन किया गया है। यह बात एक ग्रामीण ने फोन कर पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने जगदीप हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि कुछ दिन पहले सीआईए- 1 के एएसआई विनोद कुमार के पास सूचना आई कि रोहतक से एक युवक का अपहरण किया गया है।

इसके बाद सीआईए प्रभारी कुलदीप कादियान ने टीम के साथ जिलेभर में अपहरण की घटनाओं की जानकारी जुटाई ।दो दिन बाद एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि करीब ढाई माह पहले रोहतक से अगवा एक युवक की हत्या कर उसका शव चरखी दादरी जिले के पैंतावास गांव में दबाया गया है।

इसके बाद सीआईए ने ढाई माह पहले लापता लोगों की कुंडली खंगालनी शुरू की तो जगदीप के बारे में पता चला।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button