भाजपा जिलाध्यक्ष का परसपुर में भव्य स्वागत

*गोंडा*
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का भव्य स्वागत किया गया।करनैलगंज विधायक अजय सिंह के आवास कड़रू में सोमवार को संपन्न हुआ जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह ने जिलाध्यक्ष कश्यप को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारीगण, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य समेत भारी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्री कश्यप को पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं और पार्टी की मजबूती व संगठन विस्तार पर चर्चा की।उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं एवं जनता का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा निरंतर प्रगति कर रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से अगले विधानसभा के चुनावों में हम फिर से इतिहास रचेंगे।इस दौरान विधायक अजय सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और परिवार है। पार्टी कार्यकर्ता हमारी असली ताकत हैं, और उनके परिश्रम से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है।उक्त अवसर भाजपा के मंडल अध्यक्ष-परसपुर वंश बहादुर सिंह उर्फ विशाल सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, रामसुन्दर पाण्डेय,विष्णु प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह चेयरमैन बासुदेव सिंह राजू प्रधान, गुड्डू सिंह सिंह प्रधान, दीपक सिंह सहित जिले के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ते, माला और जयघोष के साथ जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।