गोंडा

मेहनौन विधायक विधायक अग्निकांड का जायजा लेने जमुनही हरदोपट्टी गाँव पहुंचे

*गोंडा*

गोंडा जिले के कोतवाली इटियाथोक अंतर्गत ग्रामसभा जमुनही हरदोपटटी में भीषण अग्निकांड की अत्यंत ही दुःखद घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सभी पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी व्यक्तिगत तौर पर आर्थिक मदद किया एवं सभी परिवारों को खाने हेतु राशन, कपड़ा सहित दैनिक उपयोग की सामग्रियां देकर मदद की। विधायक ने उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर सभी पीड़ित परिवारों को यथाशीघ्र हरसंभव सरकारी मदद दिलाने हेतु निर्देशित किया।

बता दे की इस भीषण अग्निकांड की घटना मे प्रदीप कुमार, बच्छराज, दूल्हम, सहजराम, रामगोविन्द, श्रीगोविंद, रामबचन, प्रहलाद, रामदेव, झगरु आदि का घर जलकर राख हो गया। मौके पर विधायक के साथ मण्डल अध्यक्ष खरगूपुर सुरेश कुलदीप, मंडल अध्यक्ष इटियाथोक संतोष चौरसिया, रामकुमार पाण्डेय, मंशाराम, ज्योति चन्द्र तिवारी, अश्वनी मिश्रा, अजय राठौर, श्रीवासु चंद्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button