गोंडा

खेत की जुताई करते समय विपक्षियों ने धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को घायल किया पीड़ित ने धानेपुर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की

*गोंडा*
गोंडा जिले के थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिभुवननगर ग्रांट के मजरा करियकपुरवा में बीते रविवार की शाम को खेत की जुताई करते समय विपक्षियों ने धारदार हथियार से हमला कर बाप, मां व बेटे को घायल कर दिया। घायलावस्था में पीड़ित ने थाना धानेपुर में आरोपियों के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की। पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में करियकपुरवा त्रिभुवननगर ग्रांट निवासी बृजेश कुमार वर्मा पुत्र भगीरथ वर्मा ने बताया कि रविवार की शाम को वह ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था कि तभी विपक्षी सावल प्रसाद, आकाश यादव पुत्र सावल प्रसाद, सावल प्रसाद की पत्नी, विशाल यादव व 5 अन्य लोग कुदाल, गेंडास और अन्य धारदार हथियार से हम लोगों पर हमला कर दिया जिससे मेरे पिता भगीरथ वर्मा के सर पर कुदाल से मार दिया जिससे उनका सिर फट गया, उनको बचाने दौड़ी मेरी मां तारावती को भी मारपीट कर घायल कर दिया व मेरे पैर पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे मेरा पैर कट गया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button