गोंडा

भारतीय जनता पार्टी गोंडा के जिला अध्यक्ष के रूप में शीर्ष नेतृत्व ने पुनः अमर किशोर कश्यप पर विश्वास जताया

*गोंडा*

आज भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में चुनाव अधिकारी अशोक सिंह द्वारा उनके नाम की घोषणा की गई।

मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जेपीएस राठौर विधायक कटरा बाजार बावन सिंह विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे विधायक गोंडा सदर प्रतीक भूषण सिंह विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी इकबाल बहादुर तिवारी उपस्थित रहे।

बताते चले की अमर किशोर कश्यप पिछड़ी जाति से संबंधित है और उनकी आयु 55 साल है पहली बार जिला अध्यक्ष की घोषणा 15 अगस्त 2021 में हुई उसके बाद 15 सितंबर 2023 को इनका पुनः चयन किया गया।

पार्टी ने एक बार फिर आज इन पर भरोसा जताते हुए जिला अध्यक्ष घोषित किया है।

अमर किशोर कश्यप फुटबॉल और हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। फुटबॉल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व एवं हॉकी में इंडियन यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अमर किशोर कश्यप दो विषयों में परास्नातक एवं दो विषयों दो ट्रेड से आईटीआई हैं।

अपने सरल एवं मृदभाषी स्वभाव के कारण यह अपनी बिरादरी सहित पिछड़ी जाति एवं जन सामान्य में अत्यधिक लोकप्रिय है।

आज उनके जिला अध्यक्ष की घोषणा होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया सांसद कैसरगंज करणभूषण सिंह विनय कुमार द्विवेदी पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह एमएलसी अवधेश सिंह मंजू डॉ रंजन शर्मा डॉक्टर पुष्कर मिश्रा पीयूष मिश्रा ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पासवान भवानी भीख शुक्ला नवाबगंज अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह और भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button