गोंडा

अमेरिका द्वारा वहां रह रहे भारतीयों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेसियों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया 

गोंडा

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों से दुर्व्यवहार की पराकाष्ठा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के निर्देश पर दो मांगो को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन दिया गया है जिसमें मुख्य रूप से ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिकों से किया जा रहे दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगने के साथ ही अवैध रूप से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कड़ी कार्यवाही के साथ ही सब कुछ गवां के वापस आए प्रवासियों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग शामिल है

कांग्रेसियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ट्रंप प्रशासन मुर्दाबाद ,विदेश मंत्री मुर्दाबाद, जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है विदेश में भारतीयों का सम्मान सुरक्षित करो जैसे नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दूबे सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला अल्पशंख्यक अध्यक्ष सगीर खान विनय त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा,शाहिद अली कुरेशी सभासद , चांद खान,अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शादाब खान एडवोकेट, वाजिद अली, अविरल त्रिपाठी,अवसार अहमद, आदित्य वर्मा, अनीश, अब्दुल्ला खान, सलीम खान,हरीराम वर्मा, राजू सेवादल , सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button