बीजेपी द्वारा दिल्ली प्रदेश एवं यूपी मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज गोंडा भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया।

उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर एवं पटाखे दगा कर खुशी मनाते देखा गया।
भाजपा की प्रचंड जीत पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया,भाजपा जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप, सांसद केसरगंज करण भूषण सिंह, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, विधायक बावन सिंह विधायक प्रेम नारायण पांडे, विधायक प्रभात कुमार वर्मा, विधायक विनय द्विवेदी, विधायक प्रतीक भूषण सिंह,एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, जिला पंचायत गोंडा अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, कर्नलगंज विधायक अजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा वैभव सिंह, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, जसवंत लाल सोनकर,उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी, मनीष सिंह ,नीरज मौर्य, संदीप पांडे, अर्जुन प्रसाद तिवारी, राघवेंद्र ओझा पट्टू, अनिल कुमार पासवान, भवानी भीख शुक्ला, वैभव सिंह,मोनू, शाहिद सहित सैकड़ों पदाधिकारी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी जी के सुशासन एवं दिल्ली की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताया है।
राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय ने जनता नरेंद्र मोदी जी के प्रति लोगों के विश्वास की गारंटी है दिल्ली के चुनाव की जीत।
करण भूषण सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से अब दिल्ली में बेहतर विकास की संभावना प्रबल है।
पूर्व मंत्री एवं विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को डबल इंजन की सरकार द्वारा दिल्ली में पूरा किया जायेगा।