अन्यउत्‍तर प्रदेशजानकारी

पिता की से डांट 16 साल के युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान 

मलियाना गांव में पिता के डांटने पर (16) वर्ष के छात्र  ने मोहकमपुर के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

मृतक छात्र डीएन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। छात्र की मौत से परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र के गांव मलियाना की झुलन्नापुरिया बस्ती निवासी विनोद टेलर हैं। उनका छोटा बेटा युग उर्फ मोनू डीएन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था।

वह ठीक से पढ़ाई नहीं कर रहा था। उसके पिता उसे पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते थे। पिता ने उसे डांट दिया और पढ़ाई करने को कहा। कहा कि पढ़ाई कर ले नहीं तो मेरी तरह कपड़े सिलेगा या मजदूरी करेगा।

इसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकलकर मेरठ सिटी-परतापुर स्टेशन के बीच मोहकमपुर के पास रेल लाइन पर पहुंचा। करीब साढ़े चार बजे दिल्ली की ओर से आ रही जालंधर इंटर सिटी एक्सप्रेस सुपर के सामने वह कूद गया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button