मेरठ

Meerut: बिल्डर के घर चोरी के मामले मे बड़ा खुलासा

 

मेरठ के सदर थाना बाजार क्षेत्र में वेस्टर्न कचहरी रोड पर 210 बी में रहने वाले बिल्डर राजीव सिंघल के घर हुई चोरी के मामले मे पुलिस ने खुलासा किया हैं।

पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया की चोरी से पहले कोठियों में पेंटिंग का काम करने वाले युवक ने उनके घर की रेकी और जब घर खाली हुआ तो उसने अपने दो साथियों को इसकी सूचना दे दी थी।

राजीव सिंघल अपनी पत्नी के साथ 27 सितंबर को वृंदावन दर्शन के लिए गए थे।उनका बेटा ही घर पर था। बेटा भी किसी काम से आधे घंटे के लिए घर से कहीं चला गया था।लेकिन जब वो वापस लौटा तो घर में रखा 12 लाख कैश और 30 लाख से ज्यादा के हीरे, सोने, चांदी के जेवर चोरी हो गए थे।

जब सिंघल परिवार वृंदावन गया तो सुहेल ने अपने साथियों को अलर्ट कर दिया और जब बिल्डर का बेटा भी घर का ताला लगाकर कहीं बाहर गया तो सुहेल ने सबील को फोन कर बता दिया था।

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है ।चोरी किया हुआ सारा माल बरामद कर लिया गया हैं। मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सबील और शोएब ने चोरी की थी ।पुताई करने वाले सुहेल ने रेकी कर दोनों को बुलाया और बाद में तीनों ने मिलकर पैसे बांट लिए थे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button