क्राइमजानकारीपश्चिम बंगालसामयिक हंस

पुलिस ने रिश्वत देने की कोशिश- कोलकाता रेप-मर्डर पीड़िता के परिजनों का दावा

बीते महीने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी दौरान, बुधवार को पीड़िता के रिश्तेदारों ने एक बड़ा आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोलकाता पुलिस ने जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार करके मामले को दबाने की कोशिश की थी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा है कि कोलकाता पुलिस ने उन्हें पैसे की रिश्वत देने की भी कोशिश की थी।

पीटीआई के मुताबिक, कोलकाता रेप-मर्डर पीड़िता के परिजनों ने दावा किया है कि कोलकाता पुलिस ने शुरू से ही इस मामले को दबाने की कोशिश की थी। परिजनों को शव देखने के अनुमति नहीं दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के दौरान उन्हें पुलिस स्टेशन में इंतजार करना पड़ा। बाद जब परिजनों को शव सौंपा गया तो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें पैसे देने की पेशकश की। परिजनों ने इसे तुरंत अस्वीकार कर दिया।

  • kolkata
  • Rape Case
  • Kolkata Police
  • bribery
  • west bengal

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button